गोपनीयता नीति
यह नीति बताती है कि यात्रा पंजीकरण के दौरान दी गई व्यक्तिगत जानकारी, पहचान संबंधी जानकारी और यात्री फोटो किस प्रकार एकत्र, उपयोग, सुरक्षित और आवश्यक परिस्थितियों में साझा की जाती है। पंजीकरण करके आप इस नीति को पढ़ने और समझने की पुष्टि करते हैं।
1. हम कौन-सी जानकारी लेते हैं
- मुख्य यात्री और साथ आने वाले यात्रियों का नाम, आयु और लिंग।
- मुख्य यात्री का मोबाइल नंबर और पूरा पता।
- आधार नंबर, जहां पंजीकरण या संबंधित यात्रा प्रक्रिया के लिए आवश्यक हो।
- प्रत्येक यात्री का फोटो।
- यात्रियों की संख्या, कमरे का प्रकार, पंजीकरण ID और यात्रा संबंधी अन्य विवरण।
- पंजीकरण समय, भुगतान स्थिति, भुगतान समय और आवश्यक लेन-देन/settlement रिकॉर्ड।
- विशेष सहायता या अन्य जानकारी, यदि उपयोगकर्ता स्वयं उपलब्ध कराता है।
2. आधार एवं पहचान संबंधी जानकारी
आधार नंबर को यात्रा पंजीकरण के लिए encrypted form में सुरक्षित रखा जाता है। अधिकृत Admin access के बिना पूरा आधार नंबर सार्वजनिक registration list या सामान्य traveller verification में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।
3. भुगतान संबंधी जानकारी
ऑनलाइन भुगतान Razorpay की भुगतान प्रणाली के माध्यम से संसाधित किया जाता है। पंजीकरण सिस्टम में भुगतान स्थिति, आवश्यक payment identifiers, transaction references और settlement reconciliation से संबंधित आवश्यक रिकॉर्ड रखे जा सकते हैं। Direct UPI/bank/cash payment के मामले में Admin द्वारा सत्यापित transaction reference और verification note रखा जा सकता है।
4. जानकारी किसके साथ साझा की जा सकती है
व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। आवश्यकता होने पर संबंधित जानकारी केवल अधिकृत यात्रा प्रबंधन, आवास/परिवहन व्यवस्था, भुगतान सेवा प्रदाता, आवश्यक सरकारी/वैधानिक प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था या आवश्यक सेवा प्रदाता के साथ संबंधित कार्य की सीमा तक साझा की जा सकती है।
5. जानकारी की सुरक्षा
व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए उचित तकनीकी और प्रशासनिक उपाय अपनाए जाते हैं।
6. जानकारी कितने समय तक रखी जा सकती है
व्यक्तिगत, फोटो और transaction records को यात्रा संचालन, कार्ड सत्यापन, भुगतान reconciliation, सुरक्षा, audit, कानूनी या प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए जितने समय तक उचित रूप से आवश्यक हो उतने समय तक रखा जा सकता है। आवश्यक अवधि समाप्त होने पर जानकारी को उचित प्रक्रिया के अनुसार हटाया या सुरक्षित रूप से नष्ट किया जा सकता है, जहां ऐसा करना कानून या आवश्यक record-keeping के विरुद्ध न हो।
7. उपयोगकर्ता के अनुरोध
सुधार, स्पष्टीकरण या गोपनीयता संबंधी प्रश्न के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों पर संपर्क किया जा सकता है। जहां रिकॉर्ड को भुगतान, सुरक्षा, यात्रा संचालन, audit या कानूनी कारणों से बनाए रखना आवश्यक हो, वहां उसे तुरंत हटाना संभव नहीं हो सकता।
9. नीति में बदलाव
यात्रा, वेबसाइट, तकनीकी व्यवस्था या कानूनी आवश्यकताओं में बदलाव के अनुसार इस नीति को अपडेट किया जा सकता है। नया संस्करण इसी पेज पर प्रकाशित किया जाएगा।
9511118747 • 9511118748
event@kailashmath.org
कैलाश मठ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
